सिद्धार्थ, जुलाई 29 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। कस्बे के सरदार पटेल नगर वार्ड में नागरिकों के आवागमन के लिए बनी सड़क टूट चुकी है। खराब सड़क से नागरिकों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। वार्ड के लोगों का कहना है कि बरसात होने पर सड़क से आवागमन और दुरुह हो जाता है। बच्चे चोटिल हो जा रहे है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे हैं। वार्ड वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से अविलंब सड़क मरम्मत की मांग की है। ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि जांच कर नागरिकों के आवागमन की सुविधा के लिए जल्द सड़क मरम्मत कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: टूटी सड़कों से मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल यह भी पढ़ें- Munger News: तीन साल से बदहाल तोपखाना बाजार की सड़क, हर दिन हादसों का खतरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...