सिद्धार्थ, अगस्त 13 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चंद्रदीप घाट मार्ग से पिकौरा गांव में जाने वाली जर्जर सड़क क्रांतिकारियों के बलिदान को चिढ़ाने का काम रही है। इसको लेकर लोगों में रोष है। जिस गांव के दो वीर सपूतों ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेकर देश को आजाद करने में अपनी भूमिका निभाई, उसी गांव के लोग आज जर्जर सड़क पर यात्रा करने को मजबूर हैं। पिकौरा गांव में जन्म लेने वाले स्व. जोखूराम दुबे व स्व.जोखूराम पाण्डेय ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था जिन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का खिताब भी मिला था।डुमरियागंज ब्लॉक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम वाले शिलापट्ट में दोनों लोगों का नाम भी शामिल है। इसके बावजूद डुमरियागंज-चंद्रदीपघाट मार्ग से कट कर पिकौरा गांव में जाने वाली पीडब्ल्यूडी विभाग की...