सिद्धार्थ, सितम्बर 28 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। शहर के जय किसान इंटर कॉलेज के परिसर में नाले का गंदा पानी आने से नाराज छात्र-छात्राओं ने सोमवार को सिद्धार्थनगर बस्ती मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से शीघ्र ही समस्या समाधान करने की मांग की। जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई के पास नगर पालिका का नाला गया हुआ है। कॉलेज के पास नाला टूट गया है और नाले का गंदा पानी कॉलेज परिसर में भर रहा है। इससे परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कॉलेज के पास सिद्धार्थनगर बस्ती मार्ग जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...