सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- Siddhart Nagar News: जोगिया। 46वीं बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार व टीएसआई अजय यादव ने विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। कैडेटों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी गई।इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सड़क पर अनुशासन एवं यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार नागरिक की भूमिका के बारे में बताया गया। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar New...