सिद्धार्थ, अक्टूबर 4 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज तहसील परिसर में शुक्रवार को एक डिबेट के दौरान सपाइयों और भाजपाइयों के बीच हुए विवाद में आठ सपाइयों पर केस दर्ज होने के बाद शनिवार को विधायक सैयदा खातून के नेतृत्व में केस दर्ज कराने थाने पहुंचे सपाइयों पर पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। आरोप है कि इसमें कई सपा कार्यकर्ता चोटिल हो गए। विधायक सैयदा खातून ने आरोप लगाया कि सत्ता के इशारे पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है, जो कि निंदनीय है। उन्होंने थानेदार के साथ जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि न्याय नहीं मिला तो एसपी कार्यालय और डुमरियागंज थाने का सपा घेराव करेगी。 यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज थाना में केस दर्ज कराने पहुंचे सपाइयों पर विधायक की मौजूदगी में पुलिस ने भांजी...