सिद्धार्थ, जुलाई 19 -- Siddhart Nagar News: लोटन। लोटन क्षेत्र के खड़वा चौराहे के पास कूड़ा नदी के तट पर शनिवार दोपहर बाद लगभग दो बजे एक हफ्ते में दूसरी बार मगरमच्छ दिखाई दिया। इससे लोगों में काफी दहशत फैल चुकी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से रेस्क्यू कराने की मांग की है। खड़वा चौराहे के पास शनिवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे कुछ ग्रामीण सड़क से होकर जा रहे थे। तभी उनकी नजर कूड़ा नदी के तट पर एक मगरमच्छ पर पड़ी। वन विभाग को सूचना दे दी गई है। कूड़ा नदी में हफ्ते में दो बार मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। फारेस्टर शैलेन्द्र यादव ने कहा कि मगरमच्छ का प्राकृतिक वास नदी व तालाब जैसे जगह है। स्टॉफ भेज रहे हैं जैसा होगा उचित प्रबंध किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...