Siddhart Nagar News: कुत्ता को बचाने की चक्कर में बाइक सवार घायल
सिद्धार्थ, अगस्त 19 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिटी। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर खोरिया रघुबीर सिंह चौराहे पर बुधवार की शाम कुत्ते को बचाने की चक्कर में बाइक सवार अधेड़ सड़क पर गिर कर घायल हो गया। उन्हें बांसी के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया।क्षेत्र के बिलवट गांव निवासी वशिष्ठ मुनि त्रिपाठी(56) पुत्र रामफेर त्रिपाठी बाजार से घर लौट रहे थे। खोरिया चौराहे पर अचानक उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.