सिद्धार्थ, सितम्बर 20 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। बेशक भादों का महीना चल रहा है लेकिन तराई के आंगन में इस बार मौसम से भादों वाली बारिश गायब है। आसमान में बादलों की आवाजाही जरूर हो रही है, मगर बारिश की बूंदें खेतों तक नहीं पहुंच रही हैं। धान की अधिकांश फसलें इस समय गर्भावस्था में हैं और उन्हें पर्याप्त पानी की जरूरत है। खेतों की मिट्टी से नमी लगातार कम होने के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। शनिवार की सुबह धूप खिली रही। दिन चढ़ने के साथ आसमान में बादल छाए लेकिन कुछ देर बाद फिर धूप निकल आई। इसके बाद दिनभर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: भादो में अश्विन जैसी धूप, बारिश थमी तो धान पर संकट किसानों को बारिश की उम्मीद बनी रही, लेकिन शाम तक बूंदाबांदी तक नहीं हुई। बारिश नहीं होने से...