सिद्धार्थ, अक्टूबर 23 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर के मेन रोड पर पुराना बीएसए कार्यालय से सटी किराना की दुकान के सीमेंट शेड की छत को तोड़कर चोरों ने नगदी व सामान साफ कर दिया है। किराना दुकान के बगल में स्थित चाय व मिठाई की दुकान के टीन शेड छत को हटाकर नगदी चोरी होने का भी मामला सामने आया है। दोनों दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर के सबसे व्यस्त रोड पर शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी आलोक कुमार की किराना दुकान स्थित है। इस के बगल में ही अंकित कुमार की चाय की दुकान है। बुधवार रात को आलोक के किराना दुकान की छत में लगे सीमेंट शेड को तोड़कर नगदी एवं सामान चोरी हो गया। आलोक कुमार ने सदर पुलिस को दी तहरीर में 40 हजार नगद एवं 20 हजार के सामान की चोरी होने का आरोप लगाया है। अंकित कुमार ने छत के ट...