सिद्धार्थ, नवम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ कस्बे के एक होटल में शुक्रवार को ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शोहरतगढ़ सर्किल के अंतर्गत आने वाले शोहरतगढ़, ढेबरुआ, चिल्हिया व कठेला समय माता थानों के 300 ग्राम प्रहरियों को विधायक विनय वर्मा ने अपनी पत्नी बबिता वर्मा के साथ उपहार भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस प्रशासन को सहयोग देने, अपराध नियंत्रण व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहकर स्थानीय गतिविधियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में ग्राम प्रहरियों का योगदान सराहनीय है। यह भी पढ़ें- Shamli News: ग्राम प...