सिद्धार्थ, अक्टूबर 11 -- Siddhart Nagar News: बांसी। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बीच शनिवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। उनके घर पर दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक पुलिस तैनात रही।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में तो प्रदर्शन कांग्रेस कर ही रही है जिले में भी उनको पद से हटाने, केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सड़क पर उतर चुकी है। ज्ञानेश कुमार का कांग्रेस पुतला भी जला चुकी है। शनिवार को गोल्हौरा थाना की पुलिस कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह के आवास पर पहुंची और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। यह भी पढ़ें- Etah News: दिल्ली आंदोलन में जाने से पूर्व ही छह कांग्रेसी नेता हाउस अ...