Siddhart Nagar News: कस्बे में ठहरता है बाढ़ का पानी, बचाव के इंतजाम नहीं
सिद्धार्थ, जुलाई 11 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात शुरू होने के बाद से ही कस्बे के लोग बाढ़ से घरो में जलभराव होने की आशंका से सशंकित है। नदी का जल स्तर बढ़ने पर बाढ़ का पानी कस्बे में आ जाता है, जिसके रोकथाम के लिए जिम्मेदार विभाग ने कोई स्थाई समाधान नहीं किया है। कस्बे के लोगो ने विभाग के अभियंताओं से बाढ़ आने से पूर्व समस्या के समाधान की मांग किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2022 में आई बाढ़ में राप्ती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। यह नदी खतरे के निशान से ढाई मीटर ऊपर पहुंच गई थी जो अब तक का सबसे उच्चतम जलस्तर है। जिससे कस्बे के अकबरनगर वार्ड में स्थित डाक्टर आब्दी चौराहा पर बांसी पनघटिया बांध से नदी का पानी बहने लगा था तथा आसपास के नाला और नालियों से नदी का पानी कस्बे के आधा दर्जन वार्डो में भर गया था。 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.