सिद्धार्थ, अगस्त 18 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को दो दिवसीय जनपदीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चयन एवं ट्रायल प्रतियोगिता (अंडर-14 बालिका वर्ग) का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सेवानिवृत्त जिला व्यायाम शिक्षक जीशान खलील ने किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में बैडमिंटन के लिए शोहरतगढ़ से ज्योति व वर्तिका तथा उसका बाजार से अमृता व सुंदरावती का चयन मंडलीय स्तर के चयन एवं ट्रायल के लिए किया गया। तैराकी की बैक स्ट्रोक, फ्रीस्टाइल और ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धाओं में उस्का बाजार की चांदनी और सुंदरी ने मंडलीय चयन के लिए स्थान बनाया। कबड्डी में कड़े मुकाबलों के बाद डुमरियागंज की सोनिया, नौगढ़ की ममता, खेसरहा की नेहा, कुसुम, शालिनी व गुड्डी, बांसी की न...