Siddhart Nagar News: कर्मा गांव में डेंगू बीमारी की जांच करने पहुंची टीम, नहीं हुई पुष्टि
सिद्धार्थ, अगस्त 26 -- Siddhart Nagar News: लोटन। लोटन क्षेत्र के कर्मा में मंगलवार को डेंगू बीमारी की जांच करने स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। जांच के दौरान गांव में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। कर्मा गांव निवासी गौतम(20) पुत्र अनिरुद्ध प्रयागराज में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। वहीं उसको 17 अगस्त को बुखार आया, जांच कराने के बाद निजी अस्पताल पर इलाज भी कराया। जब तबीयत ठीक नहीं हुई तो वह अपने घर कर्मा आकर लोटन सीएचसी पर दिखाया। हालत में सुधार न होने से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर सीएमओ डॉ.संजय कुमार दोहरे ने टीम गठित कर जिला मलेरिया अधिकारी सुनील चौधरी, संचारी रोग प्रभारी समीर सिंह, डॉ निसार अहमद, एलटी वीरेंद्र, आशा विजय लक्ष्मी की टीम बनाकर कर्मा गांव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.