सिद्धार्थ, सितम्बर 3 -- Siddhart Nagar News: इटवा,हिन्दुस्तान संवाद। इटवा थाना क्षेत्र के पटना बिशुनपुर गांव में बुधवार को करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत हो गई। घटना के समय वह पानी की टंकी का मोटर चालू करने गया हुआ था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पटना बिशुनपुर गांव निवासी संजोग कुमार यादव उर्फ साधू (30) पुत्र राम संवारे यादव गांव के पूरब स्थित पानी की टंकी पर संविदा पर काम करता था। बुधवार को वह टंकी में पानी भरने के लिए बगल में लगे मोटर को चालू करने गया था। इसी दौरान मोटर के पास उसे सांप दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Buxar News: करंट से किसान की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम सांप देखकर उसने पास में रखा लोहे का सरिया उठाया और उसे मारने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान सरिया अचानक मोटर में लगे बिजली के त...