Siddhart Nagar News: करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत
सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- Siddhart Nagar News: सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कमसार गांव में बुधवार दोपहर करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना से पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा देने की मांग की है। कमसार गांव निवासी छांगुर यादव भैंस को तालाब पर पानी पिलाने ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में स्थित बिजली के पोल में करंट उतर आया था। पोल की चपेट में आते ही भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों का आरोप है कि पोल और बिजली के तार के संपर्क में होने की शिकायत पहले भी बिजली विभाग से की गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से पशुपालक को आर्थिक सहायता द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.