Siddhart Nagar News: एसएसबी ने पकड़ी 500 पैकेट नेपाली सिगरेट
सिद्धार्थ, नवम्बर 1 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी अलीगढ़वा ने एक बाइक सवार के पास से बार्डर पर 500 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद की। आरोपी व बरामद सिगरेट को कस्टम के हवाले कर दिया है। सीमा चौकी अलीगढ़वा की स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी ने पिलर संख्या 549 के समीप नेपाल से भारत की ओर आ रहे एक बाइक सवार की तलाशी ली गई तो उसके पास से पांच सौ पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम आशीष कसौधन पुत्र स्व सुनील कसौधन निवासी अलीगढ़वा मार्केट थाना कपिलवस्तु बताया। बरामद सिगरेट व आरोपी को कस्टम कार्यालय ककरहवा को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.