Siddhart Nagar News: एमबीबीएस छात्रों व इंटर्न के हास्टल कक्ष में अतिरिक्त संख्या रखने पर हंगामा
सिद्धार्थ, सितम्बर 8 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज में सोमवार की शाम एमबीबीएस छात्रों व इंटर्न ने हंगामा किया। सभी का आरोप था कि हास्टल के कमरों में मानक से अधिक संख्या रखने का प्राचार्य दबाव बना रहे हैं। जब इस संदर्भ में प्राचार्य से बात करने का सभी ने प्रयास किया तो वह कछ छोड़कर चलते बने। इससे छात्र नाराज होकर नारेबाजी करने लगे और दोनों गेट पर ताला जड़ दिया। छात्रों व इंटर्न ने खुले शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि कमरों में अतिरिक्त संख्या रखा गया तो विरोध जारी रहेगा। एमबीबीएस व इंटर्न छात्रों ने बताया कि इंटर्न हास्टल में कुल 34 कमरे है। जिसमें एक इंटर्न का सामान्य रूप से रहना संभव नहीं है। इसके बाद भी सभी कक्ष में दो-दो लोग निवास कर रहे हैं। यह मानक के विरुद्ध है। यही हाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.