सिद्धार्थ, जुलाई 10 -- Siddhart Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। सांथा विकास क्षेत्र के एक एडेड विद्यालय में कोविड-19 लॉकडाउन अवधि के दौरान मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से भेजी जाने वाली कुकिंग कॉस्ट की धनराशि में अनियमितता का मामला सामने आया है। इस संबंध में बौरब्यास निवासी राममिलन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की ।

शिकायत पत्र का विवरण बीएसए को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार मार्च 2020 से जुलाई 2021 तथा सत्र 2022-23 के दौरान कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कुकिंग कॉस्ट एवं जूता-मोजा की धनराशि अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जानी थी। आरोप है कि विद्यालय ...