सिद्धार्थ, अगस्त 1 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। 46वीं बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ के सीनियर डिवीजन के एनसीसी अधिकारी डॉ. हेमंत राज उपाध्याय के नेतृत्व में टीबी जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एनसीसी कैडेटों ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया।डॉ. उपाध्याय ने बताया कि टीबी का समय पर जांच और नियमित उपचार से पूर्ण इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय तक खांसी आने को सामान्य न समझें, बल्कि तत्काल चिकित्सक से जांच कराएं। उन्होंने बताया कि फेफड़ों के संक्रमण और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण भी टीबी का खतरा बढ़ रहा है, इसलिए जागरूकता और बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है। यह भी पढ़ें-...