सिद्धार्थ, अगस्त 22 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग वर्तमान समय में विवादों में है। कभी सीएमओ द्वारा नियम विरुद्ध स्थानांतरण को लेकर चर्चाएं हो रही हैं तो कभी अधीक्षक- कर्मचारी विवाद का मामला सामने आ रहा है। नया मामला बसंतपुर (बांसी) सीएचसी का सामने आया है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एनएमए पर अधीक्षक डॉ. निरंजन प्रताप सिंह ने अभद्रता करने का आरोप लगाकर सीएमओ को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने एनएमए पर धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की है। अधीक्षक ने सीएमओ को भेजे पत्र में बताया है कि सीएचसी बसंतपुर में तैनात एनएमए 18 अगस्त को प्रात: लगभग 10.30 बजे कार्यालय समय में मदिरा का सेवन कर नशे में धुत्त होकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: सीएमओ की जांच पर सवाल,...