सिद्धार्थ, अगस्त 22 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सहकारिता विभाग में अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई तेज कर दी गई है। उर्वरक वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर बी-पैक्स बर्डपुर के एक कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि दो अन्य बी-पैक्स में वित्तीय अनियमितता के मामले में पूर्व सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एआर कोऑपरेटिव प्रकाश बहादुर गौतम ने बताया कि विकास खंड बर्डपुर स्थित बी-पैक्स बर्डपुर में उर्वरक वितरण के दौरान अनियमितता पाए जाने की जांच में कर्मचारी अमित कुमार शुक्ला की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके निलंबन के निर्देश दिए गए हैं।वहीं, बी-पैक्स रेहरा बाजार एवं बी-पैक्स बरदहा में वित्तीय अनियमितता का...