सिद्धार्थ, जुलाई 3 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोर्ट बनाया जा रहा है। यह बैडमिंटन कोर्ट कस्बे के बेनी माधव नगर वार्ड में निर्माणाधीन है। कोर्ट तैयार हो जाने पर उभरते खिलड़ियों के उड़ान भरने में यह सहयोगी बनेगा। यरमैन उमा अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर कार्य करवाया जा रहा है। ओपेन जिम पार्क में ताइक्वांडो खेल एवं मेडिटेशन का आयोजन हो रहा है। अब नगर पंचायत में ताइक्वांडो के साथ जल्द ही बैडमिंटन में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को भी एक बेहतर मंच देने में लगा है। लगभग 65 लाख लाख की लागत से निर्माणाधीन इनडोर बैडमिंटन कोर्ट का कार्य प्रगति पर है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: खेल अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर खेल संस्कृति को बढ़ा...