Siddhart Nagar News: उज्ज्वला लाभार्थियों को दीपावली पर मिलेंगे दो मुफ्त गैस सिलिंडर
सिद्धार्थ, नवम्बर 4 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को दीपावली और होली के अवसर पर निःशुल्क रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की योजना के तहत मंगलवार को जिले में कार्यक्रम आयोजित किया गया। लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलिंडर रिफिल की सुविधा का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित आंबेडकर सभागार में किया गया। कार्यक्रम में कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह मौजूद रहे। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने 10 लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से चेक प्रदान किए। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.