सिद्धार्थ, अगस्त 26 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बर्डपुर कस्बे में संचालित विद्या हॉस्पिटल में इलाज के दौरान लापरवाही कर मरीज के पेट में स्टंट छूटने के मामले की जांच होगी। इस मामले में डीएम शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम को मामले की अविलंब जांच कर सीएमओ ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। दरअसल, चिल्हिया थानाक्षेत्र के अलीदापुर गांव निवासी रमेश पटवा पुत्र स्व. कूपनाथ पटवा के पेट में तीन जुलाई को दर्द हो रहा था। इस दौरान वह इलाज के लिए बर्डपुर कस्बे में संचालित विद्या हॉस्पिटल गए। यहां ऑपरेशन के दौरान पेट में दो डीजी स्टेन डाला गया, लेकिन बाद में एक ही स्टेन निकाला गया। इसके चलते उसे खून से भरा पेशाब होने लगा। इसका दूसरे अस्पताल में खुलासा हुआ।

जांच प्रक्रिया इस मामले में पीड़ित ने डीए...