सिद्धार्थ, अक्टूबर 8 -- Siddhart Nagar News: इटवा। लेखपालों की समस्याओं के निस्तारण में अधिकारियों की कथित उदासीनता को लेकर उनका आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इटवा तहसील परिसर में बुधवार को लगातार दूसरे दिन लेखपालों का धरना जारी रहा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि समस्याओं का समाधान होने तक धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। बुधवार सुबह तहसील क्षेत्र के लेखपाल परिसर में एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान लेखपाल एकता जिंदाबाद और हमारी मांगें पूरी करो के नारे लगाए गए। तहसील अध्यक्ष अमरदीप चौधरी और नवीन कुमार चौधरी ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन लेखपालों की समस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उनका कहना है कि तहसीलदार के आए करीब 10 दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक लेखपालों की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई नहीं हुई है।लेखपाल के अनुसार तहसील...