सिद्धार्थ, अक्टूबर 14 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। सीएमओ के निर्देश पर मंगलवार को इटवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने तीन सदस्यीय टीम के साथ कस्बे के तीन पैथोलॉजी सेंटरों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान भारत पैथोलॉजी एंड डिजिटल एक्स-रे ईसीजी सेंटर पर पंजीकृत चिकित्सक मौजूद नहीं मिले, जबकि लाल पैथ और काइंड पैथ के पास सीएमओ की अनुमति नहीं पाई गई। टीम ने निरीक्षण में मिली कमियों की जांच आख्या तैयार कर सीएमओ को भेज दी है। अब आगे की कार्रवाई सीएमओ स्तर से की जाएगी।सीएचसी अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि डुमरियागंज रोड स्थित भारत पैथोलॉजी एंड डिजिटल एक्स-रे ईसीजी सेंटर के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर सेंटर की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पंजीकृत चिकित्सक डॉ. रौनियार शुभम मौजूद नहीं मिले। से...