Siddhart Nagar News: आपसी भाईचारे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी
सिद्धार्थ, अगस्त 24 -- Siddhart Nagar News: बढ़नी ,हिन्दुस्तान संवाद। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार को बढ़नी कस्बे के एक मैरेज हॉल में पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ मयंक द्विवेदी ने कहा कि बढ़नी की पहचान गंगा-जमुनी तहज़ीब और मजबूत आपसी भाईचारे की रही है। इसे बनाए रखना हम सभी की साझी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों और सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही संवेदनशील स्थानों व जुलूस मार्गों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। इस अवसर पर ढेबरुआ कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद, बढ़नी चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव, एसआई वीरेंद्र कुमार पासवान, राजाराम यादव, सभासद निजाम अहमद, त्रियुगी अग्रहरि, वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.