सिद्धार्थ, अगस्त 4 -- Siddhart Nagar News: बिस्कोहर। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में त्रिलोकपुर पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संज्ञेय अपराध रोकने के उद्देश्य से यह निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय के ने बताया कि आरोपी लवकुश गुप्ता पुत्र कल्लू गुप्ता निवासी गदाखौवा को हिरासत में लिया गया है। गांव के एक नागरिक ने बिस्कोहर चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोपी पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- एआई से बनी कथित आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्...