सिद्धार्थ, अगस्त 29 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुनुवा बाईपास पर गुरुवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से आठ हजार रुपये लूट लिया। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गाली देते देते हुए लोहे की सरिया से सिर वार कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत के छतहरा निवासी सोभित पासवान ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग साढ़े सात बजे खुनुवा बाईपास पर स्थित एक प्याज के गोदाम से प्याज खरीदकर ले जा रहा था। रास्ते मे बाइक पर सवार दो लोगों ने रोककर मुझसे आठ हजार छीन लिया। शोर मचाया तो वह दोनों ने भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे कि सरिया से सिर पर वार कर दिया।इससे मेरा सिर फट गया। शोर शराबा सुनकर कई लोग पहुंच गए। खून ...