सिद्धार्थ, सितम्बर 19 -- Siddhart Nagar News: मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। खुनियांव क्षेत्र के टेऊवा खालसा गांव से शुक्रवार को बंजारा समाज की ओर से पारंपरिक गागर यात्रा निकाली गई। बाबा दरिया शाह की मजार शरीफ पर आयोजित उर्स के दूसरे दिन निकली यह शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकली और विभन्नि गांवों से होकर मजार तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।करीब आठ किलोमीटर लंबी यात्रा टेऊवा खालसा से शुरू होकर मटेहना, धोबही, बढ़या चौराहा, भगवतपुर, कुसम्ही और बेलवा मिठौवा समेत अन्य गांवों से होते हुए उड़वलिया गांव के पास स्थित बाबा दरिया शाह की मजार शरीफ पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। मजार पहुंचने के बाद अकीदतमंदों ने बाबा दरिया शाह की मजार पर चादरपोशी की और क्षेत्र की खुशहाली ...