सिद्धार्थ, नवम्बर 2 -- Siddhart Nagar News: बांसी। बांसी नगर की सड़क पर चलना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। कहीं बेतरतीब खड़े वाहन, कहीं दुकानों के सामने ठेले-खोमचे तो कहीं अव्यवस्थित ई-रिक्शों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। राप्ती पुल से पावर हाउस तक, रोडवेज चौराहे और बांसी-पथरा मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रहा है। राप्ती पुल से पावर हाउस तक मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे लगे ठेले-खोमचे आवागमन में बाधा बने हैं। वहीं रोडवेज चौराहे पर दुकानों के सामने खड़े वाहन, फल के ठेले और ई-रिक्शों की भीड़ से अक्सर लंबा जाम लग जाता है। यह भी पढ़ें- Purnia News: बायसी पूर्व चौक पर जाम से लोग हलकान बांसी-पथरा मार्ग पर भी अतिक्र...