Siddhart Nagar News: अरहर की फसल की सुरक्षा कर पाएं बेहतर उत्पादन
सिद्धार्थ, अक्टूबर 28 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। नवंबर माह में अरहर की फसल में फूल आने और फलियां बनने की अवस्था होती है। इसलिए इस समय फसल की विशेष देखभाल और कीट-रोगों से सुरक्षा करना बहुत जरूरी है। इससे किसान अच्छी उपज पा सकते हैं। यह सलाह कस्बा में स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम के प्रभारी रणवीर ने दी। उन्होंने कहा की नवंबर के दौरान यदि मिट्टी में नमी की कमी हो या सूखा पड़े तो फूल और फलियां बनते समय हल्की सिंचाई जरूर करें। खेत में पानी का भराव बिल्कुल न होने दें। इस समय फली छेदक इल्लियों और प्यूपा का प्रकोप सबसे ज्यादा होता है। खेत में प्रति हेक्टेयर 5 फेरोमोन ट्रैप लगाएं ताकि कीटों की निगरानी की जा सके।जैविक नियंत्रण के लिए एनपीवी या बीटी घोल का छिड़काव करें। आवश्यकता पड़ने पर अनुशंसित कीटनाशकों (जैसे क्विनाफॉस या इमामेक्टिन बेंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.