Siddhart Nagar News: अभियान का समापन, छात्रों को मिली स्वास्थ्य किट
सिद्धार्थ, जुलाई 11 -- Siddhart Nagar News: भनवापुर। राजकीय महाविद्यालय डुमरियागंज चौखड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का शुक्रवार को स्वास्थ्य किट एवं प्रमाणपत्र वितरण के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम में 110 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. रवींद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक एवं चिकित्सा अधिकारी नौवागांव डॉ. अशोक कुमार गौतम ने स्वास्थ्य जागरूकता के साथ संक्रामक बीमारियों और महामारियों से बचाव के उपाय बताए। प्राचार्य डॉ. अमरनाथ, प्राध्यापक अजय कुमार, अधीक्षक महेश कुमार गुप्त, अमित कुमार पांडेय, अनिल यादव, अमन मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.