सिद्धार्थ, सितम्बर 1 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। भवानीगज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहा के निकट एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ट्रेलर चालक को हल्की चोटें आईं, लेकिन इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम कार्यवाही में जुट गई है।जनपद मुरादाबाद क्षेत्र से एक ट्रेलर कॉटन भरकर उतरौला बेवा मार्ग से होकर गुवाहाटी शहर को जा रहा था। सोमवार की भोर करीब चार बजे बयारा चौराहा व सिलोखरा के मध्य पहुंचा था कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे जंगली पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उसके चालक मोहम्मद नदीम को हल्की चोटें आई हैं। राहगीरों ने उसकी मदद कर निकट के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। ट्रेलर चालक के मुताबिक अचानक नींद की ...