सिद्धार्थ, अगस्त 22 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील में कार्यरत बार एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों व अन्य अधिवक्ताओं ने लेखपालों पर अभद्रता करने के उपरांत मारपीट करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एकत्रित होकर रोष व्यक्त करते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को शिकायती पत्र देकर अभद्रता करने व मारपीट करने के मामले में जरूरी कार्यवाही करने की मांग की है। अधिवक्ता हर्षित अग्रहरि द्वारा शुक्रवार को डुमरियागंज पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया प्रार्थी आदर्श बार एसोसिएशन डुमरियागंज का सदस्य है। गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे प्रार्थी अपने वकालत कार्य को निपटा कर घर जाने को तैयार था। उसी समय डुमरियागंज में कार्यरत तीन लेखपाल और इटवा तहसील में ट्रांसफर हुए परंतु अभी भी डुमरियागं...