सिद्धार्थ, सितम्बर 26 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने की। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। यह भी पढ़ें- Chatra News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर चतरा जिले में भाजपा ने किया श्रद्धापूर्वक नमनदीनदयाल के विचारों का स्मरण वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास को अपने चिंतन का केंद्र बनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रहित म...