नई दिल्ली, जून 3 -- Shukra Gochar Kark Rashi Mein: धन-संपदा के कारक शुक्र 8 जून 2026, सोमवार को कर्क राशि में गोचर करेंगे और 3 जुलाई 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। कर्क राशि में पहले से ही गुरु (बृहस्पति) विराजमान हैं। ऐसे में कर्क राशि में गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का शुभ संयोग बनेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र गोचर की यह अवधि 5 राशियों के लिए विशेष लाभकारी रहने वाली है। शुक्र को धन, संपदा, वैभव व ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। शुक्र के प्रभाव से इस समय कई राशि वालों की आय में वृद्धि होने के साथ करियर में सकारात्मक मोड़ आ सकता है। शुक्र कृपा से धन वर्षा हो सकती है, जिससे बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। प्रेम-संतान और परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी।जानें शुक्र का कर्क गोचर किन राशियों को देगा शुभ फल-1. मेष राशि- मेष राशि वालों ...