श्रावस्ती, जुलाई 23 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से गुरुवार को 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा में वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अमरेंद्र कुमार वरुण कमांडेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने किया। उन्होंने स्वयं पौधारोपण कर सभी कार्मिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार वरुण ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इसलिए समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े त...