श्रावस्ती, अगस्त 1 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल भिनगा के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के निर्देशन में डी समवाय सुईया द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम सोनपुर में मेडिकल सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर के दौरान डॉ. दीपक (सहायक कमांडेंट चिकित्सा) द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं इलाज किया। इस दौरान 60 मरीजों का (ओपीडी) का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। इसके साथ ही ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल के उपयोग तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव की जानकारी देकर स...