Shravasti News: 2400 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
श्रावस्ती, नवम्बर 17 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। मंगलवार को शिवालिक महाविद्यालय भिनगा में संकल्प से सिद्धि तक प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 के नौवें चरण का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी ब्लाकों के 45 विद्यालयों के करीब 2400 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व, अनुशासन, योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थी ही भविष्य में समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.