श्रावस्ती, अगस्त 17 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। नाग पंचमी का पर्व भगवान शिव और नाग देवता की पूजा के लिए जाना जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा, अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। इस दिन कपड़े की बनी गुड़िया को डंडों से पीटा जाता है खास बात यह है कि गुड़िया बनाने की जिम्मेदारी बहनों की होती है जबकि भाई उसे पीटने की रस्म भाई निभाते हैं। सोमवार को जिले भर में नागपंचमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह घरों और मंदिरों में दूध तथा चना चढ़ाकर नाग देवता की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही बालिकाओं ने घरों में कपड़े की गुड़िया बनाया और उसे झूला झुलाया। यह भी पढ़ें- Rampur News: नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से की पूजा इसके बाद टोली बनाकर बच्चियां श्रीराम जानकी मंदिर बड़की कुट्टी पर पहुंची। बच्चे बड़े खुश नजर आए। वहीं घ...