श्रावस्ती, जुलाई 27 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती के जगतजीत इंटर कालेज इकौना में सोमवार पढ़ने आये छात्र पर तीन छात्रों ने हमला बोल दिया। इसी बीच एक छात्र ने उसे चाकू मार दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया है। स्कूल परिसर में हुई घटना से अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम चौबेजोत निवासी सूरज कश्यप जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में कक्षा आठ का छात्र है। प्रतिदिन की भांति वह सोमवार को विद्यालय आया था। यहां पानी पीने गए छात्र सूरज कश्यप का किसी बात को लेकर एक छात्र से विवाद हो गया। इस दौरान छात्र ने दो अन्य छात्रों के साथ मिलकर सूरज कश्यप पर हमला कर दिया। इसी बीच किसी छात्र ने सूरज को चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में शिक्षकों ने सामुदायिक...