श्रावस्ती, सितम्बर 5 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। इकौना तहसील क्षेत्र के सिसवारा घाट पर राप्ती नदी की कटान तेजी से जारी है। नदी सड़क के बिल्कुल किनारे तक पहुंच चुकी है और सड़क का कुछ हिस्सा कटकर राप्ती नदी के अंदर समा भी चुका है। कटान इसी रफ्तार से जारी रही तो सड़क का बड़ा हिस्सा नदी में समा जाएगा और लोगों का रास्ता बंद हो जाएगा। तीन दिन में राप्ती नदी ने करीब आठ मीटर तक की कटान करके सिसवारा घाट के पास सड़क तक पहुंच गई और सड़क का कुछ हिस्सा काट लिया है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में अगर सड़क पूरी तरह कट जाती है तो कई गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो सकता है। कटान रोकने के लिए मौके पर दिन-रात काम कराया जा रहा है। बोरियों में मिट्टी भरकर नदी के किनारे डाली जा रही है। मजदूर लगातार मेहनत कर रहे है...