श्रावस्ती, अगस्त 22 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। जमुनहा के जैता जानकीनगर में लगे टावर का नेटवर्क दो माह से ध्वस्त पड़ा हुआ है। इससे दर्जनों गांवों में नेटवर्क ठप है। नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को टावर के सामने पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम जैता जानकीनगर में लगे मोबाइल टावरों का नेटवर्क करीब दो महीनों से ध्वस्त पड़ा हुआ है। इन टावरों के दायरे में स्थित ग्राम पंचायत चनैनी, चमरपुरवा, माल्ही चौराहा आदि गांवों में उपभोक्ताओं को नेटवर्क न होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ता महंगे रिचार्ज करा रहे हैं परंतु सुविधा नहीं मिल पा रही है। टावर होने के बावजूद कॉल लगते ही कट जाना, इंटरनेट बिल्कुल न चलना, बात करते-करते आवाज गायब हो जाना आम हो गया है। इससे जहां छात्र ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे है...