श्रावस्ती, जुलाई 7 -- Shravasti News: जमुनहा,संवाददाता। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर कोठी के मजरा भगवानपुर में सार्वजनिक चकमार्ग पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रास्ता बंद कर दिया है। महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने और कार्रवाई की मांग की है। भगवानपुर निवासी नूरजहां पत्नी नफीस अहमद ने बताया कि उनके घर के दक्षिण दिशा में स्थित सार्वजनिक चकमार्ग जिस पर खड़ंजा लगा है। इस खड़ंजे पर गांव के लोग आते जाते हैं। लेकिन इस खड़ंजे पर गांव के ही कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर मड़हा, ढाबली रख कर कब्जा कर लिया है जिससे ग्रामीणों के आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: सार्वजनिक चकमार्ग पर दबंगों का कब्जा, न्याय की गुहार जिसे लेकर गांव के लोगों ने रास्ता खाली कराने का प्रयास किया लेकिन कोई ...