श्रावस्ती, सितम्बर 17 -- Shravasti News: जमुनहा। थाना मल्हीपुर क्षेत्र के बीरगंज बाजार निवासी 30 वर्षीय कुलदीप पुत्र राम फेरन की सर्पदंश से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुलदीप रात में घर पर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए भिनगा ले गए, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच में उपचार के दौरान कुलदीप ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही बीरगंज बाजार में मातम छा गया। इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वही कुलदीप अपने पीछे पत्नी रूबी देवी और लगभग तीन साल का बच्चा अभय को छोड़ गये है परिवार के माता-पिता पहले ही गुजर चुके हैं। कुछ समय पहले कुलदीप का एकभाई था जो ट्रैक्टर से दब कर मर गया था परिवार में अब कोई भी कमाने वाला नह...