श्रावस्ती, जुलाई 22 -- Shravasti News: गिरंट बाजार,संवाददाता। विकास क्षेत्र जमुनहा के थाना हरदत्त नगर गिरंट के ग्राम पंचायत सिटकहना के मजरा (बाल्मीकी नगर) भंगिनपुरवा में बु़धवार सुबह 55 वर्षीय केशवराम यादव पुत्र बृजलाल यादव कंडा (उपले) निकालने के लिए जैसे ही हाथ अंदर डाला कि किसी जहरीले सांप ने डस लिया। सांप डसने की जानकारी परिवार के लोगों हुई तो फूंक झाड़ कराने में जुट गए। हालत बिगड़ते देख नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया जनपद बहराइच लेकर पहुंचे इलाज शुरू हुआ लेकिन हालात और बिगड़ती देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज बहराइच के रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से जा रहे थे कि रास्ते में केशव राम की मौत हो गई जिन्हें वापस घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- Shravasti News: सांप काटने से मौत अधेड़ की मौत, झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़ते तो...