श्रावस्ती, नवम्बर 22 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। सहालग का मौसम शुरू होते ही शादी-विवाह से जुड़े बाजारों में रौनक बढ़ गई है, लेकिन महंगाई ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। टेंट, कैटरिंग, खाद्य सामग्री, फूल-माला, सजावट और शादी के कपड़ों के दामों में तेजी आने से इस बार विवाह समारोह आयोजित करना महंगा हो गया है। पिछले साल की तुलना में शादी के इंतजाम पर 20 से 25 फीसदी तक खर्च बढ़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। शादी की तैयारियों में जुटे परिवारों का बजट कार्ड छपवाने से लेकर मेहमानों की आवभगत तक बिगड़ रहा है। टेंट, कुर्सी, सोफा, क्रॉकरी, जनरेटर और बिजली की सजावट के किराए बढ़ गए हैं। साथ ही मैरिज लॉन की बुकिंग के लिए भी अधिक रकम चुकानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सहालग चढ़ते ही चला महंगाई क...