Shravasti News: सर्पदंश में महिला की मौत
श्रावस्ती, अगस्त 26 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। जमुनहा निवासी महिला को मंगलवार देर शाम सर्प ने डंस लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों से शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में ग्राम झिरझिरवा के मजरा छोटी बधनी जमुनहा निवासी नीलम देवी वर्मा (54) पत्नी राधेश्याम वर्मा मंगलवार देर शाम मवेशी के लिए भुसैला से भूसा भरने गई थी। वहां भूसा भरते समय अचानक नीलम के दाहिना पैर में सर्प ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन निजी वाहन से उसे सीएचसी मल्हीपुर ले गए। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा को रेफर कर दिया। भिनगा को ले जाते समय रास्ते में मधवापुर सर्रा के पास नीलम देवी की मौत हो गई। परिजनों ने शव को वापस गांव लाकर बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.